बांकीमोंगरा चांदनी चौक के पास सोमवार रात हुआ दर्दनाक हादसा, रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर घंटों थमी आवाजाही
कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने दोनों युवकों के शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर घंटों आवाजाही ठप रही।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अमरदीप आंचल और बांकीमोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के साथ चांदनी चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।








