Home 🏙️ राज्य व शहर छठवीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप एवं प्रथम जिला पुमसे प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन...

छठवीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप एवं प्रथम जिला पुमसे प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न

2

कोरबा, 16 अगस्त 2026। कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित सिटी सेंटर मॉल, कोरबा में संचालित लेवल अप एमएमए अकादमी में एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ कोरबा द्वारा छठवीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप एवं प्रथम जिला पुमसे प्रतियोगिता–2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें जिले भर से लगभग 110 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, तकनीक एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में क्योरुगी एवं पुमसे, दोनों विधाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन जिला चैम्पियनशिप के साथ राज्य स्तरीय चयन परीक्षण के रूप में भी आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नितिश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटघोरा, विशिष्ट अतिथि आस्था शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, कोरबा तथा सुरेश क्रिस्टोफर, सचिव, जिला ओलंपिक संघ, कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित होने की बात कही।

प्रतियोगिता की निष्पक्षता एवं तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की ओर से बाहरी पर्यवेक्षक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पर्यवेक्षकों द्वारा प्रतियोगिता की तकनीकी व्यवस्थाओं एवं निर्णयन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अध्यक्ष श्री अविनाश बंजारे, सचिव दुर्गेश साहू, कोषाध्यक्ष सुयश चन्द्रा , निर्णायक आयोग के अध्यक्ष एवं एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे तथा तकनीकी निदेशक स्नेहा बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी भी आकस्मिक चोट अथवा आवश्यकता की स्थिति में चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसके लिए सुश्री ज्योति माणिकपुरी उपस्थित रहीं।

1 क्योरुगी में स्वर्ण पदक विजेता

आराध्या कश्यप, शिवम पी. थोराट, कुंदन पी., शौर्य कुंडू, रिया यादव, कनिष्का गोयल, आद्विक श्रीवास, मुद्रा श्रीवास्तव, मानस पटरे, तनिषा मजूमदार, सबीके आलम, वान्या राठौर, अक्षत साहू, शीखा प्रजापति, दिव्यांशु श्रीवास, आराध्या शर्मा, वंदना रात्रे, श्रेया नायर, निष्ठा प्रजापति, तनुश यादव, वीर भद्र पैकरा, अंश कुमार पटरे, अगस्त्य शर्मा, दीपेंद्र चौधरी, मोक्ष चंद्रा, वर्षा साहू, एकता श्रीवास, सुमित चौहान, एकता पटेल, नव्या सचदेवा, अवनी शर्मा, राशि सिंह, भूमिका जगत, आर्या गौरी सिंह, योगिता करश, यश कुमार प्रजापति, गुंजन देवांगन, आदित्य सारथी, अनीश कुमार खरे, देवराज गोगोई, साई प्रकाश जेना, ओम साहू, अभिजीत डहरिया, अनय अग्रवाल, पंक्ति अग्रवाल एवं आर्यमान कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

2 क्योरुगी में रजत पदक विजेता

प्रिया गेंडले, दिव्यांशु सिंह, आशीष गेडले, जितेश सिंह, आकांक्षा भगत, सृष्टि गुप्ता, श्रेया सिंह, पहल अग्रवाल, अनिरुद्ध सिंह, नयन साहू, पी. हर्ष कृष्णा, रिशिका पी. नायर, अंश पटरे, आइज़ा फातिमा, राजवर्धन सिंह, प्रणवी झा, मीनल श्याम, सौम्या अग्रवाल, आद्विक गोयल, अंशिका श्रीवास, दक्ष टांडेय, तान्वी मनहर एवं पविथ शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया।

3 क्योरुगी में कांस्य पदक विजेता

आराध्या वर्मा, सयेशा पारीक, अर्चना शाठी, ओश ठाकुर, अन्वेषा बत्रा, आलोक यादव, ज़ैनब शहजादा, अंशुमान भारद्वाज, रिशिका चौधरी, ख्याति आर्या, अक्षिता यादव, अक्षय करश, शिवम शर्मा, आयांश साहू, राघवेंद्र कश्यप, जयेश साहू, अर्शवीर सिंह चंदेल एवं वीर प्रताप सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

पुमसे प्रतियोगिता के पदक विजेता

1 स्वर्ण पदक

समीक्षा मिश्रा, आर्या गौरी सिंह एवं अगस्त्य शर्मा।

2 रजत पदक

एकता पटेल एवं पहल अग्रवाल।

3 कांस्य पदक

अवनी शर्मा, श्रीजा सिंह एवं वंदना रात्रे।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन एवं खेल भावना से उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कोरबा जिले में ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी जिले में ताइक्वांडो एवं पुमसे के ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।

निर्णायक मंडल

ईशा सोनवानी, रानी मरकाम, यश खरे, आर्या गौरी सिंह, देवराज गोगोई, अनीश खरे, आदित्य सारथी एवं अगस्त्य शर्मा।

आयोजन समिति

अविनाश बंजारे — अध्यक्ष
दुर्गेश साहू — सचिव
सुयश चंद्रा — कोषाध्यक्ष
प्रेमराज बंजारे — रेफरी कमीशन चेयरमैन एवं एनआईएस कोच
स्नेहा बंजारे — तकनीकी निदेशक
ज्योति माणिकपुरी — चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार

अंत में एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ कोरबा एवं लेवल अप एमएमए अकादमी, कोरबा की ओर से सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अतिथियों, पर्यवेक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here