Home 🏙️ राज्य व शहर विद्यालय में नाबालिग बच्चों से काम कराने का आरोप, मीडिया कैमरे में...

विद्यालय में नाबालिग बच्चों से काम कराने का आरोप, मीडिया कैमरे में कैद पूरा मामला; प्रधान पाठक को नोटिश जारी,,, देखे वीडियो

1

कोरबा। विकासखंड कोरबा के शासकीय पूर्व प्राथमिक विद्यालय मदनपुर में नाबालिग विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में कार्य कराए जाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। सूचना मिलने पर मीडिया टीम मौके पर पहुंची, जहां कथित तौर पर विद्यालय की छुट्टी के बाद संकुल प्रभारी गोविंद सिंह प्रजापति एवं एक अन्य शिक्षक की मौजूदगी में कुछ बच्चों से वाहन में कॉपी-किताब और अन्य सामग्री उठवाने तथा लोड कराने जैसा कार्य कराया जाता हुआ देखा गया। मीडिया टीम ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

मौके पर मौजूद शिक्षकों से कैमरे पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि संतोषजनक जवाब देने के बजाय मीडिया टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

घटना के सामने आने के बाद बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और विद्यालयों में बाल श्रम जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और मीडिया द्वारा जिला शिक्षा विभाग तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक जांच की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here