Home 🏙️ राज्य व शहर उमागोपाल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर दीपका में भव्य स्वागत

उमागोपाल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर दीपका में भव्य स्वागत

1

दीपका। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन में उमागोपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपका क्षेत्र में पदाधिकारियों एवं सेनानियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

दीपका खड़ के पदाधिकारी एवं सेनानी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और उमागोपाल को फूल-माला पहनाकर एवं आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वागत के दौरान सेनानियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़ के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उमागोपाल को मिली नई जिम्मेदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

उमागोपाल ने स्वागत के लिए दीपका खड़ के सभी पदाधिकारियों एवं सेनानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन के इस आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here